ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

करोडो रुपये का गांजा पकड़ा गया, छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 21, 2022

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने अब तक की गांजे की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बुधवार को 10 क्विंटल 55 किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमती लगभग 2 करोड़ 11 लाख रुपए बताई जा रही है।

मामला बोराई थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार आज नाकाबंदी पॉइंट एवं जांच कार्रवाई की जा रही थी तभी ओडिशा के तरफ से आते एक राजस्थान नंबर के ट्रक को थाना बोराई के सामने बैरियर नाका के पास संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया। इसमें 2 व्यक्ति बैठे मिले। दोनों से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम गोपाल गुर्जर उम्र 22 वर्ष राजस्थान और प्रभु लाल गुर्जर उम्र 22 वर्ष राजस्थान का होना बताए।

ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के पीछे डाला में 46 प्लास्टिक बोरियों में 10 क्विंटल 55 किलो गांजा मिला। इसकी कीमती करीब 2 करोड़ 11 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से ट्रक, दो मोबाइल, नगदी 2,200 रुपए कुल 2 करोड़ 31 लाख 12,200 हजार दो सौ रुपए जब्त किया है। पूछताछ करने पर आरोपीयों ने बताया कि वे विशाखापट्टनम से एशियन पेंट लोड कर भीलवाडा राजस्थान के लिए निकले थे। रास्ते में सालुर घाटी के पास रोड से 2 किलो मीटर अंदर जंगल में गांजा लोड किए गांजा लोड कर राजस्थान जा रहे थे। आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.